फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर-बैराज-मीरापुर मार्ग से विभागों ने झाड़ा पल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
टूटे बिजनौर-बैराज-मीरापुर मार्ग का जिम्मेदार कौन
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर-बैराज-मीरापुर मार्ग को सही कराने के लिए एक समाजसेवी ने लोक निर्माण विभाग और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से मांग की तो दोनों विभागों ने सड़क को एक-दूसरे की बताकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

बिजनौर के मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी मोहम्मद हनीफ के अनुसार बिजनौर-बैराज-मीरापुर मार्ग पर बहुत गड्ढे हैं। उन्होंने इन गड्ढों को भरने की मांग डीएम से की थी। डीएम कार्यालय से इस संबंध में पत्र लोक निर्माण विभाग को भेजा गया। विभाग ने इस मामले में यह जवाब दिया कि उक्त मार्ग भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधीन है। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए पोर्टल के माध्यम से शिकायत की तो विभाग ने भी इस सड़क से पल्ला झाड़ लिया। विभाग ने अपने जवाब में लिखा कि पीडब्लूडी गाजियाबाद के एनएच डिविजन के अंतर्गत यह सड़क आती है। उत्तर प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार एक दूसरे पर सड़क निर्माण टाल रही हैं। इस सड़क से गुजरने वालों को परेशानी उठानी पड़ती है। अधिकारी व नेता भी इस सड़क से गुजरते हैं, लेकिन सड़क को बनवाने व गड्ढामुक्त कराने के लिए कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें