धामपुर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ओर से सरकार के खिलाफ पिछले चार दिन से चला रहा आंदोलन को निकाय चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू हो जाने के कारण आगामी एक माह के लिए स्थगित कर दिया है।
संघ की ब्लाक अध्यक्ष उमा रानी, बबीता देवी, विमलेश, कुब्जा देवी, बीना देवी, मिथिलेश , शबनम, विनीता शर्मा, सुधा शर्मा, दयावती, राजेश्वरी , अरुणा , पूनम शर्मा, गीता कुमारी आदि ने बताया कि प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की वजह से चुनाव आचार संहिता लागू हो जाने के कारण उनके द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ पिछले चार दिन से चला आ रहा आंदोलन शनिवार को आगामी एक माह के लिए स्थगित कर दिया गया है। महिला कार्यकर्ताओं ने बताया की उनका यह आंदोलन केंद्र और यूपी सरकार के खिलाफ तब तक जारी रहेगा। जब तक यह दोनों सरकारें उनकी मांगों को पूरा नहीं कर देती है। आंदोलनकारियों ने सरकार से 18,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिलाने और अन्य सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।