नजीबाबाद। उच्च न्यायालय के आदेश पर नजीबाबाद पुलिस ने हत्या में नामजद एक अभियुक्त को पकड़कर न्यायालय में पेश किया।
नगीना के गांव नयनपुरा सराय निवासी अतीक अहमद की ओर से छोटे भाई अकील की पत्नी शहनाज पर नजीबाबाद के मोहल्ला रम्पुरा निवासी दिलशाद, मीर की सराय नगीना निवासी इरशाद, शाहीर की मदद से छोटे भाई अकील की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 19 मई 2010 को नजीबाबाद क्षेत्र के गांव बाजोपुर में अकील की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। नामजद सभी हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। बाद में सभी ने जमानत करा ली थी।
शासन द्वारा उच्च न्यायालय में अपील कर केस को रिओपन कराया गया। उच्च न्यायालय द्वारा सभी हत्याभियुक्तों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए। हत्याभियुक्त मीर की सराय नगीना निवासी इरशाद पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था। एसपी ने न्यायालय के आदेशों का हवाला देते हुए नजीबाबाद पुलिस को इरशाद को पकड़ने के सख्त निर्देश दिए। नजीबाबाद थाना प्रभारी सतीश कुमार के निर्देशन में एसएसआई सतेंद्र भड़ाना, सतेंद्र सिंह ने इरशाद को मोटाआम तिराहा क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।