फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातिवाद का रंग देना गलत-अमित चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित चौधरी ने बिजनौर में चल रहे घटनाक्रम की कड़े शब्दों में निंदा की। आरोप लगाया कि कुछ लोग जातिवाद का रंग देकर समाज में जहर घोलने का काम कर रहे हैं। जाट समाज की छवि को धूमिल किया जा रहा है। उन्होंने मंत्री अतुल गर्ग व विधायक लोकेंद्र चौहान पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नहटौर धामपुर मार्ग पर जेवीएम इंटर कॉलेज मार्केट में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में किसान जसवंत सिंह की मौत पर दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित चौधरी ने कहा कि कुछ लोग जाटों की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। मंत्री अतुल गर्ग व विधायक लोकेंद्र चौहान की गाड़ी पर हमले की कड़ी शब्दों की निंदा की गई। इस घटना को जातीय रंग देने की कोशिश की जा रही है। बैठक में मंत्री व विधायक पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। किसान जसवंत सिंह की मौत के बाद धरना-प्रदर्शन करके प्रशासन को दबाव में लाकर कायम कराये गए झूठे मुकदमे वापस लेने की मांग की गई। इस मौके पर ललित चौधरी, विवेक कुमार, दीपक चौधरी, शोभित त्यागी, ऋषभ जैन, आशु कौशिक, नृपेन्द्र चौधरी, रवि सैनी, विनय चौहान, प्रशांत वर्मा, उमेश सिंह, अभिषेक आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें