फोटो 20
बिजनौर। खान-पान संगठन की बैठक में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का ध्यान रखने व बाल श्रमिकों को काम पर न रखने का निर्णय लिया गया।
व्यंजन वाटिका पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ग्राहकों की सुविधा संगठन की प्राथमिकता है। बैठक में प्रतिष्ठानों पर साफ सफाई का ध्यान रखने, प्रकाश व्यवस्था उचित रखने का भी निर्णय लिया गया। प्रतिष्ठान देर रात तक न खोलने की भी बात कही गई। अध्यक्षता विनय चौहान व संचालन शलभ जैन ने किया। नवनीत चौधरी, पंकज चौधरी, संजय खन्ना, राजीव चौहान, अनुज गर्ग, मेहंदी खां, अभिनय वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।