बिना अनुमति प्रवेश करने पर स्कार्पियो पकड़ी
कालागढ़ (बिजनौर)। रामगंगा बांध के प्रतिबंधित क्षेत्र में एक स्कार्पियों के बिना अनुमति प्रवेश करने पर बांध प्रशासन ने बैरियर पर तैनात दो सुरक्षा कर्मियों को हटा दिया है। पुलिस ने वाहन का एमवी एक्ट में चालान कर संयोजन शुल्क वसूल किया है। बांध के ईई शेर सिंह का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया
बृहस्पतिवार रात में रामगंगा बांध के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार राणा बांध क्षेत्र के निरीक्षण पर थे। उन्होंने एक स्कार्पियों कार प्रतिबंधित क्षेत्र में देखी। जिसे तत्काल ही सुरक्षा बैरियर पर लाया गया। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था प्रभारी ईई शेर सिंह अधीनस्थ अधिकारियों के साथ पहुंचे। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। एसओ विजय कुमार ने मौके पर पहुंच कर वाहन में सवार व्यक्तियों से मामले की जानकारी ली। बकौल एसओ, मुरादाबाद के लाईन पार ढक्का निवासी फहीम अल्वी अपने सात दोस्तों के साथ बांध पर पहुंचा था। बैरियर पर न रोकने की वजह से यह मामला गंभीर हुआ। आरोपियों ने लिखित में क्षमा याचना की। उधर, फहीम अल्वी ने बताया कि बांध के बारे में सुना था। पहली बार बांध देखने आए थे। बैरियर पर कोई रोक टोक न होने पर आगे चले गए। व
ईई शेर सिंह का कहना है कि बांध क्षेत्र बाहरी व्यक्ति और वाहनों का अनुमति के बिना प्रवेश अपराध है। इसमें सुरक्षा की चूक व लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए बैरियर पर तैनात दो सुरक्षा कर्मियों को ड्यूटी से हटाकर उनका स्पष्टीकरण मांगा गया है।
बैरियरों पर सीआईएसएफ लगाने को लिखा
बांध के अधीक्षण अभियंता का कहना है कि रामगंगा बांध की सुरक्षा यूपी पुलिस विभाग के अधीन है। यहां डिप्टी एसपी के अलावा 17 पुलिस कर्मियों के पद हैं। जिन पर वर्षों से लिखने पर भी विभाग ने नियुक्ति नहीं की है। उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। बांध पर सीआईएसएफ तैनात की जाए। जिस पर मुरादाबाद के मुख्य अभियंता वीके राठी ने शासन को पत्र लिखा है।