फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 11 हजार की लाइन टूटी, ई-रिक्शा में लगी आग, चालक झुलसा

विज्ञापन
नांगल सोती- विद्युत लाइन की चपेट में आकर घायल ई-रिक्शा चालक सत्यपाल। संवाद - फोटो : ARchive
विज्ञापन
-ई-रिक्शा में सवार नहीं थे स्कूली बच्चे, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन

फोटो- 22एनजेडबी04आर
नांगल सोती। तिसोतरा बिजलीघर से जुड़ी 11 हजार की उच्च क्षमता की विद्युत लाइन टूटकर ई-रिक्शा पर गिर गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक झुलसकर घायल हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय ई-रिक्शा में स्कूली बच्चे सवार नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

गौसपुर निवासी सत्यपाल सिंह (70) ई-रिक्शा से स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने का काम करते हैं। बृहस्पतिवार को वह स्कूल में बच्चे छोड़कर गांव तिसोतरा से गौसपुर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक 11 हजार की लाइन टूटकर ई-रिक्शा पर गिर गई। लाइन गिरते ही शॉर्ट सर्किट से रिक्शा में आग लग गई। सत्यपाल ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन वह झुलस गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बिजलीघर को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। हादसे के बाद तिसोतरा बिजलीघर से जुड़े गौसपुर, सुंगरपुर बेहड़ा, लालपुर सौजीमल सहित कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि लाइन काफी पुरानी और जर्जर है।
विज्ञापन

एसडीओ राहुल यादव ने बताया कि जेई को मौके पर भेजा गया है। लाइन दुरुस्त कर जल्द आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें