फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गंगा में उफान से टापू बन गए 11 गांव, घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
जलीलपुर- नाव में सवार होकर गांव रायपुर खादर की ओर जाते गांववासी फोटो स्रोत संवाद
विज्ञापन
हीमपुर दीपा/जलीलपुर। पहाड़ पर हो रही लगातार बारिश से गंगा में उफान है। जलीलपुर ब्लॉक के 11 गांव में बाढ़ आ चुकी है। ये गांव टापू में तब्दील हो गए हैं, यानी गांव के चारों ओर बाढ़ का पानी बह रहा है। गांव की आबादी के बाहरी छोर पर बसे लोगों के घरों में पानी घुस चुका है। बाढ़ की वजह से छाछरी मोड़ से जलीलपुर का सीधा संपर्क कटने के साथ ही नौ गांव के संपर्क मार्ग पर अब ट्रैक्टर से आवाजाही भी बंद हो चुकी है। गांव वालों की मांग के चलते रास्तों पर चलवाने को प्रशासन ने मोटरबोट की व्यवस्था कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात से गंगा के जलस्तर में अचानक इजाफा हुआ। खेतों में पहले से ही पानी भरा हुआ था जोकि अब आबादी की तरफ बढ़ रहा है। हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर खादर के बुध सिंह, शेषराज, ओमपाल, गजेंद्र, ननवा आदि के मकानों के आसपास पानी भरा हुआ है। कुछ के घरों में भी पानी घुस चुका है। उधर सलेमपुर खादर से डेढ़ किलोमीटर दूर गांव विजयनगर के रणवीर, संदीप आदि के डेरों के चारों तरफ कई फीट पानी ने अपनी चपेट में ले रखा है। पानी भरा होने के कारण ग्रामीण अपने घरों में रहने को विवश हैं।
सलेमपुर खादर-जलीलपुर संपर्क मार्ग पर बाढ़ का पानी करीब तीन-तीन फीट तक भरा हुआ है, जिसके चलते यह संपर्क मार्ग शुक्रवार की रात से ही पूरी तरह बंद है। इस मार्ग से गुजरने वाले सलेमपुर खादर, फैजीपुर, महमूदा खादर, सादाबाद, मीरापुर, सीकरी, बलिया नंगली, धीवरपुरा, बीरोपुर, जलीलपुर, छाछरी मोड़, विजयनगर सहित एक दर्जन से अधिक गांव का संपर्क कट गया है।
विज्ञापन

एसडीएम प्रशांत वर्मा ने बताया कि नाव में सवार होकर गांव मीरापुर सीकरी में बाढ़ के हालात का जायजा लिया है। प्रभावितों की समस्याओं को हल करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। एक मोटरबोट आ गई है, जहां जरूरी होगा वहां लगाई जाएगी। जलस्तर स्थिर रहने की सूचना है।

जलीलपुर- नाव में सवार होकर गांव रायपुर खादर की ओर जाते गांववासी फोटो स्रोत संवाद

जलीलपुर- नाव में सवार होकर गांव रायपुर खादर की ओर जाते गांववासी फोटो स्रोत संवाद

जलीलपुर- नाव में सवार होकर गांव रायपुर खादर की ओर जाते गांववासी फोटो स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें