फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रशिक्षण से 11 शिक्षक गैरहाजिर, बीईओ ने मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर-नहटौर। खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र पाल ने नहटौर बीआरसी केंद्र पर चल रहे प्रशिक्षण से गैर हाजिर रहे 11 शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। खंड शिक्षा अधिकारी ने हिदायत दी है कि सभी शिक्षक छह अगस्त को लिखित स्पष्टीकरण के साथ बीआरसी कार्यालय पर उपस्थित हों अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीईओ वीरेंद्र पाल ने बताया कि शिक्षा निदेशालय के आदेश पर बीआरसी केंद्र पर निपुण भारत मिशन के अंतर्गत पांच दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। इस दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम से बुधवार को 11 शिक्षक गैरहाजिर रहे हैं। इन शिक्षकों में प्राथमिक विद्यालय जारीफपुर चतर के शिक्षक हेतराम सिंह, चक गोवर्धन की निधि रानी, फैजपुर रामानंद के अमित तिवारी, टपरोला के विमल कुमार, किशनपुर भोगन के प्रधान अध्यापक मनोज कुमार, प्राथमिक विद्यालय फलौदा की सहायक अध्यापक प्रिया, महमूदपुर मिलक के हिमांशु पवार, प्राथमिक विद्यालय दबथला की सहायक अध्यापक सुहानी कुमारी, धनुपरा प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक हर्ष चौधरी, किशनपुर भोगन के शिक्षक शशिवाला व दिल बहार शामिल हैं। इनमें दो शिक्षामित्र हैं। बीईओ ने कहा कि सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण में निर्धारित समय तक उपस्थित रहना है। प्रशिक्षण का ऑनलाइन उच्चाधिकारियों की ओर से अनुश्रवण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें