फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर में एग्रीजंक्शन योजना के तहत 11 वन स्टॉप शॉप स्थापित होंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
-शिक्षित बेरोजगार युवक 30 मई तक करें आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनपद के बेरोजगार कृषि स्नातक युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा। इसके लिए एग्रीजंक्शन योजना के तहत जिले में 11 वन स्टॉप शॉप स्थापित होंगी। इससे शिक्षित युवा उद्यमी बनकर स्वावलंबी बनेंगे।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ. घनश्याम वर्मा ने बताया कि जिले के बेरोजगार कृषि स्नातक, कृषि व्यवसाय प्रबंधन स्नातक तथा कृषि एवं सहबद्ध विषयों जैसे उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध, पशुचिकित्सा और मुर्गी पालन आदि में डिग्रीधारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। डिग्री आईसीएआर या यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की होनी चाहिए। आवेदक की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अनुसूचित जाति, जनजाति और महिला अभ्यर्थियों को पांच वर्ष की छूट मिलेगी। अधिक आयु वाले पात्र अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा पूरी की जाएगी। इच्छुक युवक विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन निशुल्क होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें