स्वास्थ्य कर्मी सहित 11 और कोरोना संक्रमित
बिजनौर। नजीबाबाद अरबन अस्पताल के एक स्वास्थ्य कर्मी सहित 11 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके साथ में 1252 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई।
सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार बृहस्पतिवार को आए 11 कोरोना पॉजिटिव में नजीबाबाद अरबन हॉस्पिटल का स्वास्थ्य कर्मी, नूरपुर इलाके के गांव राजा का ताजपुर, बिजनौर के मोहल्ला नई बस्ती बी-24 से एक-एक, इसी मोहल्ले के गुप्ता की चक्की के पास से दो, सिविल लाइन स्थित इमलिया कैंपस, धामपुर के मोहल्ला खारी कुआं, धामपुर चीनी मिल कालोनी से दो, चांदपुर के मोहल्ला सराय रफी से एक-एक मरीज शामिल है।
सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले से कुल दो लाख 12 हजार 644 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से दो लाख 9993 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। 3846 लोग कोरोना पॉजिटिव और दो लाख 6147 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। अभी 2651 लोगों की जांच रिपोर्ट लंबित हैं। अब तक लगभग 3577 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। जबकि 54 लोगों की मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 215 रह गए हैं।