फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गाड़ियों में मिले 1.05 करोड़ रुपये

Sat, 04 Feb 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में चुनाव के मद्देनजर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में पुलिस ने सोमवार को दो कारों से एक करोड़ पांच लाख रुपये पकड़े। जांच में यह रकम बैंकों की निकली। जांच के बाद पुलिस ने 80 लाख रुपये सीज कर दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह सीओ सिटी असित श्रीवास्तव व शहर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम नजीबाबाद रोड पर सेंट मेरी चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने नजीबाबाद की ओर से आई एक कार की तलाशी ली तो उसमें एक बैग में कैश रखा मिला। गिनती की तो यह 25 लाख रुपये निकले। गाड़ी में मौजूद नेहा सिंह व संदीप राणा ने बताया कि वे दोनों आईडीबीआई बैंक में हैं। वे नजीबाबाद ब्रांच से सिटी ब्रांच के लिए कैश लाए हैं। अफसरों ने पड़ताल के बाद रकम बैंक कर्मचारियों को दी।
 उधर, बैराज रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक गाड़ी में रखे बैग से 80 लाख रुपये बरामद किए। यह रकम इलाहाबाद बैंक की निकली। बैंक अधिकारियों के पत्र दिखाने के बाद भी पुलिस अफसर संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने यह पैसा सीज कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें