बिजली गिरने से दस एमवीए ट्रांसफार्मर खराब
नहटौर। हाईटेंशन लाइन पर बिजली गिरने से विद्युत उपकेन्द्र का दस एमवीए ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इससे नगर की विद्युत सप्लाई प्रभावित हो गई। विद्युत विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र को सप्लाई करने वाले ट्रांसफार्मर से नगर की विद्युत सप्लाई शुरू कराई।
नहटौर विद्युत उपकेन्द्र पर नगर व ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत सप्लाई के लिए दस-दस एमवीए के दो ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। एसडीओ भगवंत सिंह के मुताबिक हाईटेंशन लाइन पर मौसम खराब होने के दौरान कड़क के साथ बिजली गिरने से नगर की विद्युत सप्लाई करने वाला दस एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के ट्रांसफार्मर से नगर की विद्युत सप्लाई शुरू कराई गई है। अब नगर में शाम सात बजे से सुबह आठ बजे तक और ग्रामीण क्षेत्र में सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक विद्युत सप्लाई की जाएगी। खराब ट्रांसफार्मर को बदलने की प्रकिया शुरू कर दी गई है।