फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड फिल्म जज्बा में दिखेगी बिजनौर की बेटी ट्विंकल

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड फिल्म जज्बा में दिखेगी बिजनौर की बेटी ट्विंकल
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की रहने वाली ट्विंकल, खिलाड़ियों के जीवन पर बन रही बॉलीवुड फिल्म जज्बा में काम करती नजर आएंगी। यह फिल्म पैरा ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के जीवन पर आधारित होगी। फिल्म में ट्विंकल एक रिपोर्टर के रूप में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करती नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन

देश के खिलाड़ी खेलों में नाम रोशन कर रहे हैं। खेलों को केंद्र में रखकर अब काफी फिल्में बन रही हैं। कुछ समय पहले हुए पैराओलंपिक (दिव्यांगों के ओलंपिक) में देश के कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल जीते थे। इन खिलाड़ियों पर फिल्म जज्बा बन रही है। इस फिल्म में धामपुर निवासी ट्विंकल भी अभिनय करती नजर आएंगी। ट्विंकल के पिता इशितेंद्र शर्मा के अनुसार वह कई गुजराती फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह कुंडली भाग्य, ये रिश्ता क्या कहलाता है, दीया और बाती सहित करीब दर्जन भर धारावाहिकों में भी काम कर चुकी हैं। बॉलीवुड में ट्विंकल की पहली फिल्म है। फिल्म में वह खिलाड़ियों के कोच के रूप में या रिपोर्टर के रूप में उन्हें प्रेरित करती दिखाई देगी। अहमदाबाद में रह रहे इशितेंद्र शर्मा के अनुसार उनकी बेटी बहुत प्रतिभावान है और अपनी प्रतिभा के दम पर ही उसने यह फिल्म पाई है। इशितेंद्र शर्मा के अनुसार अभी से फिल्म को टैक्स फ्री कर सिनेमा घरों में प्रदर्शित करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें