फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलो पर गन्ना भुगतान को लेकर सख्त हुए डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलो पर गन्ना भुगतान को लेकर सख्त हुए डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम अटल कुमार राय ने सभी चीनी मिलों को भुगतान समय से करने के सख्त निर्देश दिए। वेव ग्रुप के मिल अधिकारियों को चेतावनी दी कि 31 जनवरी तक अपने किसी भी संसाधन से किसानों का पिछले साल का गन्ना भुगतान करें। गन्ना भुगतान न करने पर ग्रुप के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने बृहस्पतिवार रात कलक्ट्रेट में मिल अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में डीएम ने कहा कि चीनी मिलों को बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले से नौ लाख क्विंटल चीनी बाहर भेजी जा रही है। कहा कि किसानों का भुगतान करने में चीनी मिल कोई कोताही न बरतें। जो भी चीनी मिल समय से भुगतान नहीं करेगी उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने वेव ग्रुप के अधिकारियों से कहा कि उनके द्वारा पिछले साल का गन्ना भुगतान न किए जाने से किसान परेशान हैं। किसान परेशान होकर धरने प्रदर्शन करते हैं। इससे अधिकारियों को भी परेशानी होती है। बरकातपुर, बिलाई, चांदपुर, बिजनौर का भुगतान कम होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। मिल अधिकारियों ने बताया कि सीसी लिमिट मंजूर हो रही है। डीएम ने नियमित रूप से इन मिलों के अधिकारियों की बैठक बुलाने को कहा। उन्होंने ग्रुप के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देकर कहा कि चांदपुर व बिजनौर मिल का हर हाल में 31 जनवरी तक पिछले साल का सारा गन्ना बकाया भुगतान किसानों के खाते में भेज दें। मिल इसके लिए चाहे जिस संसाधन का प्रयोग करें। कहा कि ग्रुप की मिलों द्वारा भुगतान न किया गया तो और कड़े कदम उठाए जाएंगे। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने कहा कि चीनी मिल समय से किसानों को पर्ची जारी करती रहें। किसानों को किसी तरह की कोई समस्या नहीं आने पाए। बैठक में चीनी मिलों से एके सिंह, परोपकार सिंह, सुशील खोकर, एसपी सिंह, आजाद सिंह, बलवंत सिंह, विकास कुमार, विश्वास राज, एसएस ढाका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें