फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विकास विभाग की पोषण अभियान संगोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्तव्य के प्रति जागरूक रहें कर्मचारी: एसडीएम
विज्ञापन

नजीबाबाद । बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आयोजित पोषण अभियान संगोष्ठी में बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए समाज को जागरूक करने का आह्वान किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से संतुलित भोजन से संबंधित आकर्षक स्टॉल सजाया गए।
ब्लॉक परिसर में बीडीओ एके मौर्य के निर्देशन में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से पोषण अभियान संगोष्ठी आयोजित की गई। सीडीपीओ आरएस यादव और सोहनवीर सिंह के निर्देशन में आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ प्राची गुप्ता ने सरस्वती वंदना से किया। मुख्य अतिथि एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा ने विभाग और स्वयंसेवी संस्था प्रतिनिधियों से बच्चों को स्वस्थ एवं निरोग रखने के प्रति कर्तव्यों का निर्वाह करने और कुपोषण से बच्चों को मुक्ति दिलाने की सलाह दी।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गजाला परवीन, विजय लक्ष्मी, सविता कश्यप, शोभा और सुमन गुप्ता ने स्वागत गीत और निशा शर्मा ने कुपोषण जागरूकता गीत प्रस्तुत किया। आंगनबाड़ी की ओर से कुपोषण से बचने के लिए संतुलित भोजन का प्रयोग करने के लिए पौष्टिक सब्जियों को दर्शाते हुए आकर्षक स्टॉल सजाए गए। छतर पाल सिंह के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में बीडीओ एके मौर्य ने पोषण, स्वास्थ्य और विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. संदीप कुमार, डॉ.सुशील कुमार, एबीआरसी मोबीन हसन, बाल विकास विभाग की ओर से सुपरवाइजर सुषमा राठौर, रेखा आंबेडकर, सुमन प्रजापति सहित अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने संगोष्ठी का किया बहिष्कार
नजीबाबाद में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की संगोष्ठी की ग्राम प्रधानों को समय से सूचना न देने और उनके बैठने की व्यवस्था के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का विरोध करते हुए संगोष्ठी का बहिष्कार किया। ग्राम प्रधानों का आरोप था कि बाल विकास विभाग की पुष्टाहार योजना में उनके स्तर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पूरा सहयोग दिया जाता है। ग्राम प्रधानों को एक दिवसीय अभिमुखीकरण आयोजन के लिए एसडीएम की ओर से संगोष्ठी शुरू होने से कुछ समय पहले आने की सूचना दी गई थी। अधिकांश ग्राम प्रधानों को सूचना नहीं दी गई। विरोध प्रदर्शन में घसीटा सिंह, अब्दुल हई, कृष्ण देव, रामपाल सिंह, नौबहार सिंह, रविराज, जाहिद अंसारी, जगत सिंह सहित अनेक प्रधान शामिल थे। बाल विकास की ओर से सुपरवाइजर सुषमा राठौर और रेखा आंबेडकर ने नाराज ग्राम प्रधानों को मनाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें