फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगीना विधायक करेंगे राजस्थान में सपा का प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेेश यादव ने नगीना विधायक मनोज पारस को राजस्थान विधानसभा चुनाव में तिजारा विधानसभा क्षेत्र का चुनाव प्रभारी बनाया है। पार्टी हाईकमान ने उन्हें सात दिसंबर तक राजस्थान की तिजारा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी फजल हुसैन के लिए चुनाव प्रचार करने का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

राजस्थान रवाना होने से पूर्व आंबेडकर नगर कॉलोनी स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता में सपा विधायक मनोज पारस ने कहा कि राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ हो रहे विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में आएगी। सपा के समर्थन के बिना इन तीनों राज्यों में किसी भी पार्टी की सरकार नहीं बन पाएगी। तीनों राज्यों की जनता भाजपा सरकारों से त्रस्त है और सपा को विकल्प के रूप में देख रही है। सपा प्रत्याशियों की चुनावी सभाओं में उमड़ रही भीड़ को देखकर भाजपा व कांग्रेस व उनके उम्मीदवारों में खलबली मची हुई है। मनोज पारस ने कहा कि दलितों, पिछड़ों, अति पिछड़ों, व्यापारियों, किसानों, बेरोजगारों, युवाओं, महिलाओं, युवतियों व बच्चियों पर जितने अत्याचार भाजपा शासित राज्यों में हो रहे हैं, उतने पहले कभी नहीं हुए। जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए बिल्कुल तैयार बैठी है और अपने वोट की ताकत से भाजपा सरकारों को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। यह भी दावा किया कि 2019 के लोकसभा चुनावों में भी समाजवादी पार्टी सबसे मजबूत विकल्प बनकर आएगी। भाजपा व उसके सहयोगी दल 100 से कम सीटों पर ही सिमट कर रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें