फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मजदूर संगठन 29 नवंबर को आज दिल्ली में करेगा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन के लिए किसान दिल्ली रवाना
विज्ञापन

नजीबाबाद। किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान दिल्ली में आज आयोजित प्रदर्शन में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हुए। किसान मजदूर संगठन के मंडल प्रभारी महीपाल सिंह, युवा जिला प्रभारी, अचल शर्मा, अमित पाल, मलखान सिंह, यशपाल सिंह, गंभीर सिंह, धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान दिल्ली में आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे। किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जनपद बिजनौर के किसान मुअज्जमपुर नारायण जंक्शन तथा अन्य स्टेशनों से गढ़वाल एक्सप्रेस के माध्यम से बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। मंडल प्रभारी महीपाल सिंह तोमर ने बताया कि दिल्ली में किसान नेता सरदार वीएम सिंह के नेतृत्व में किसान जिन मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे उनमें बकाया गन्ना मूल्य ब्याज सहित वापिस करने, वृद्ध किसानों को पेंशन देने, सभी किसानों के कर्ज माफ करने सहित अनेक मांग शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें