फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के चार खिलाड़ी कबड्डी में चयनित
विज्ञापन

हल्दौर। राजस्थान के श्रीबाला जी सालासार धाम में ओरका प्रमोशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में क्षेत्र के चार प्रतिभागियों ने चयनित होकर जनपद बिजनौर का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

राजस्थान राज्य के प्रसिद्ध श्रीबाला जी सालासार परिसर में ओरका प्रमोशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अंतर्गत गत 24 मई को राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में देश भर से 200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर नूरपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव मीरापुर निवासी मयंक राठी, गांव महदूद नशो निवासी मोहम्मद फरमान व मोहम्मद फैजान और हल्दौर ब्लॉक क्षेत्र के गांव उलेढ़ा निवासी रविपाल का चयन हुआ। प्रतियोगिता में चयनित उक्त चारों खिलाड़ियों ने अपने जनपद का नाम देश में रोशन किया। चारों खिलाड़ी देहात क्षेत्र से होने के बावजूद सुविधाओं के अभाव में परिश्रम कर चयनित हुए। चयनित चारों खिलाड़ी अपनी कामयाबी का श्रेय अपने गुरुजनों को देते है। खिलाड़ियों की कामयाबी से उनके परिजनों व क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रतियोगिता सितंबर में आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें