फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। उप्र जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने बीएसए से बच्चों की पाठ्य पुस्तकें स्कूलों में भेजवाने तथा लंबित मांगों का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की। बैठक के उपरांत संघ की ओर से बीएसए महेश चंद्र व वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा को एक मांग पत्र सौंपा गया। वक्ताओं ने अंतर जनपदीय तबादले पर आए शिक्षकों के स्कूल आवंटन में पारदर्शिता की मांग की।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय के प्रांगण में संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रति वर्ष शासन ने बच्चों को पाठ्यपुस्तकें स्कूलों तक पहुंचाने के लिए टेंडर होता है तथा कई वर्षों से लगातार इसका भुगतान भी किया जा रहा है, पर शिक्षक बीआरसी से पुस्तकें स्वयं ले जाते हैं। धनराशि किसके पास जा रही है, इसकी जांच की जानी चाहिए। वक्ताओं ने शिक्षिकाओं के बाल्य देखभाल व प्रसूतिकालीन अवकाश समय सीमा के भीतर स्वीकृत कराने, सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के अनुसार अवशेष धनराशि का भुगतान अविलंब कराने आदि मांग की गई। बैठक में अंतर जनपदीय तबादले पर आए शिक्षकों का मामला भी उठा तथा स्कूल आवंटन में पारदर्शिता की मांग की गई। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष संदीप चौहान, राहुल राठी, प्रांतीय संगठन मंत्री ठाकुर विश्वपाल सिंह, ताजवीर सिंह, भूपेंद्र सिंह चौहान, चंद्रपाल सिंह, प्रमेंद्र रायसान, अरविंद सिंह, वेतन भोगी समिति के सभापति भगीरथ सिंह, सचिव गौरव कुमार, अमित त्यागी, अर्चना सिंह आदि ने विचार रखे। इसके उपरांत जिलाध्यक्ष सुधीर यादव , भूपेंद्र चौहान के नेतृत्व में शिक्षक बीएसए तथा वित्त एवं लेखाधिकारी से मिले एवं उन्हें शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें