फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की पांच दिन की छुटटी स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन के 48 वें प्रांतीय अधिवेशन में प्रतिभाग करने वाले शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को चार से आठ जून तक यानी पांच दिन का विशेष अवकाश मिलेगा। अपर शिक्षा निदेशक बेसिक कीर्ति गौतम ने अवकाश स्वीकृत कर दिया है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र भंडारी और महामंत्री क्रांति कुमार शर्मा ने बताया कि एसोसिएशन का 48 वां प्रांतीय अधिवेशन पांच से सात जून तक श्याम सुंदर सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज अयोध्या में आयोजित होगा। अधिवेशन में प्रतिभाग के लिए एसोसिएशन ने अवकाश स्वीकृत करने की मांग की थी। अपर शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा कीति गौतम ने अवकाश स्वीकृत कर दिया है। उन्होंने बताया कि पांच से सात जून तक अधिवेशन का अवकाश तथा चार जून को जाने तथा आठ जून को अधिवेशन से वापस आने का अवकाश स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अपर शिक्षा निदेशक बेसिक कीर्ति गौतम का अवकाश स्वीकृति पत्र शुक्रवार को बीएसए, डीआईओएस को सौंप दिया है। उन्होंने बताया अवकाश उन्हीं कर्मचारियों का स्वीकृत हुआ है जो अधिवेशन में प्रतिभाग करेंगे। एसोसिएशन से बेसिक शिक्षा विभाग, डीआईओएस, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान इस्माइलपुर, राजकीय इंटर कॉलेज के लिपिक संवर्ग के कर्मचारी जुडे़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें