मंडावली । स्प्रिंग फील्ड एकेडमी के बच्चों से स्कूल के शिक्षकों की ओर से मिट्टी ढुलान कराने पर अभिभावकों ने नाराजगी व्यक्त की। प्रबंधक ने मिट्टी ढुलान का मामला संज्ञान में न होने की बात कहते हुए जांच कराने का कहा।
विज्ञापन
स्प्रिंग फील्ड एकेडमी अभिभावकों पीतम सिंह, गौरव, वीर सिंह, मो. रईस, सरताज का आरोप है कि वार्षिक परीक्षा के चलते स्कूल प्रशासन ने विद्यार्थियों से स्कूल गेट पर मंगवाई गई मिट्टी बच्चों से स्कूल के अंदर ढुलवाई। अभिभावकों ने मनमानी फीस वसूली के बावजूद बच्चों से मजदूर का काम करने पर रोष व्यक्त किया। उधर ,स्कूल प्रबंधक कुलदीप सिंह ने मामला संज्ञान में न होने की बात कही। उन्होंने प्रकरण की जांच कराकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।