फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में अंगूठे के निशान से मिलेगा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में अंगूठे के निशान से मिलेगा राशन
विज्ञापन

बिजनौर। शहरों के बाद अब गांव, कस्बों में भी राशन की दुकानों पर पोस मशीन से अनाज दिया जाएगा। उपभोक्ता अंगूठे के निशान से ही अनाज ले पाएंगे। इसके लिए कवायद शुरू की जा रही है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में उपभोक्ताओं को दो रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गेहूं, तीन रुपये प्रति किलोग्राम की दर से चावल दिया जाता है। योजना में परिवार का मुखिया महिला को मानकर राशन कार्ड बनाए गए हैं। राशन लेने में डूप्लीकेसी को रोकने के लिए शासन द्वारा नगरों में पोस मशीन से अनाज दिया जा रहा है। अब राशन कार्ड में दिए परिवार के सभी सदस्यों के आधार नंबर भी शासन द्वारा लिए जा रहे हैं। नगरों के बाद अब गांवों में भी योजना के अंतर्गत पोस मशीनों से राशन आवंटित किया जाएगा। राशन कार्ड में दर्शाया गया परिवार का कोई भी सदस्य अपने अंगूठे या उंगलियों के निशान से राशन ले सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में राशन की नगरों में 281 और गांवों में 1078 दुकानें हैं। नगरों में लगभग सभी दुकानों पर पोस मशीन लग चुकी हैं। जिले में योजना में करीब पौने छह लाख पात्र परिवार शामिल हैं। जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह के अनुसार गांवों में भी जल्दी ही पोस मशीन से राशन वितरित कराया जाएगा। सभी उपभोक्ता राशन कार्ड में दर्शाए अपने परिजनों के आधार नंबर भी राशन डीलर के पास जमा कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें