बिजनौर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि 11 सूत्री मांगों को लेकर एक फरवरी को होने वाला धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है।
सात से खेलकूद प्रतियोगिता
बिजनौर। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास अधिकारी ने बताया कि सात फरवरी को सुबह दस बजे नेहरू स्टेडियम में ग्रामीण पुरुष एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
बैठक कल
बिजनौर। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ .राकेश दुबे ने बताया कि सात से नौ फरवरी तक स्वैच्छिक रक्तदान एवं भावी रक्तदाता पंजीकरण शिविर के रूप में मनाया जाना है। इसके लिए युवा वर्ग को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए एक फरवरी को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता बैठक का आयोजन भी होगा।