फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया निर्माण नही होने पर गांववासियों ने सड़क निर्माण रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हीमपुरदीपा। पुलिया का निर्माण नहीं कराने पर गांववासियों ने रावटी-टूंगरी संपर्क मार्ग का निर्माण रुकवा दिया है। गांववासियों ने प्रदर्शन कर डीएम से पुलिया निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

हीमपुरदीपा क्षेत्र में पीडब्लूडी द्वारा करीब दस लाख की लागत से रावटी-टूंगरी संपर्क मार्ग निर्माण कार्य चल रहा है। गांव रावटी के नरेश प्रधान, बरम सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुरेश, धर्म सिंह, धूम सिंह का कहना है कि संपर्क मार्ग पर पानी की निकासी के लिए एक पुलिया का निर्माण होना है। लेकिन सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार द्वारा पुलिस निर्माण नही कराया जा रहा है। अगर मार्ग पर सड़क निर्माण नहीं हुआ तो रास्ते में पानी भरा रहेगा और गांववासियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। गांववासियों का कहना है कि मार्ग पर पानी भरने के कारण जल्द की सड़क टूट जाएगी। गुस्साए ग्रामवासियों ने शनिवार को मौके पर पहुंच कर प्रदर्शन कर सड़क निर्माण कार्य को रुकवा दिया। दो दिन पूर्व गांववासी पुलिया निर्माण के लिए डीएम जगतराज से भी मिले थे। जेई डीएस सोलंकी का कहना है सड़क के साथ पुलिया का सर्वे नहीं हुआ था। उनके पास पुलिया का इस्टीमेट भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें