चांदपुर(बिजनौर) । उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ ने तहसील पर धरना देकर प्रमुख सचिव राजस्व विभाग को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
बुधवार को तहसील के राजस्व संग्रह अमीन तहसील पर धरना देकर बैठ गए और एसडीएम को 11 सूत्रीय मांग पत्र दिया।
ज्ञापन में सामयिक सेवाओं को जोड़कर सेवा और अन्य लाभ दिए जाने, ग्रेड वेतन में वृद्धि करने, पदोन्नति की पूर्व व्यवस्था बहाल करने, पात्रों के द्वितीय प्रोन्नति प्रदान करने, मोटर साइकिल भत्ता दिए जाने, पदनाम परिवर्तन प्रतिमूर्ति की समाप्ति शैक्षिक योग्यता स्नातक करने, राजस्व संहिता 2006 के अनुसार प्रशिक्षण दिलाने, उपजिलाधिकारी स्तर पर मासिक और जिलाधिकारी स्तर पर त्रैमासिक बैठक संघ के पदाधिकारियों के साथ करने आदि की मांग की गई है। इसमें संघ अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार, मंत्री सूरजभान सिंह, रवि दत्त शर्मा, सुरेंद्र सिंह, अवनीश कुमार, शत्रुघभन सिंह, राजकुमार, विनोद कुमार, सर्वेश कुमार, महीपाल सिंह, कैलाश चंद्र, मुनिराम, चंद्रपाल सिंह, परवीन सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, नगीना में राजस्व संग्रह अमीन संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर राजस्व संग्रह तहसील नगीना के संग्रह अमीनों ने तहसील परिसर में धरना देकर राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन तहसीलदार नगीना को सौंपा।
प्रमुख सचिव को संबोधित तहसीलदार देवेंद्र पांडेय को सौंपे गए ज्ञापन में सामायिक सेवाओं को जोड़ कर सेवा और अन्य लाभ दिलाने, संवर्ग का ग्रेड वेतन बढ़ाकर 20,200 स्वीकृत करने, वसूली के नाम पर संग्रह अमीनों का उत्पीड़न रोकने, नीयत यात्रा भत्ता के स्थान पर मोटरसाइकिल भत्ता स्वीकृत करने, संवर्ग का पदनाम परिवर्तित कर राजस्व संग्रह अधिकारी किए जाने समेत 11 मांगों को पूरा किए जाने की मांग की। धरने पर संघ के तहसील अध्यक्ष तेजपाल सिंह, महामंत्री परवीन सिंह, सुखराम सिंह, छत्रपाल सिंह, देवेन्द्र कुमार, नौबहार, महीपाल आदि रहे।