फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता इंटर कॉलेज का एनएसएस कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। गीता इंटर कॉलेज के सात दिवसीय एनएसएस कैंप का पांचवां दिन पर्यावरण और ऊर्जा संरक्षण दिवस के रूप में मनाया गया। गांव तीबड़ी में स्वयं सेवकों ने रैली निकालकर सभी को पर्यावरण और ऊर्जा संरक्षण का महत्व बताया। गोष्ठी में प्रवक्ता गजराज सिंह ने कहा कि दिल्ली में पर्यावरण प्रदूषण से जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रदूषण को पौधारोपण के जरिए कम किया जा सकता है। कहा कि नीम, पीपल, बरगद, आम, अमरूद, तुलसी, केला आदि में औषधीय गुण भी होते हैं। उन्होंने गांव वालों को सौर ऊर्जा का भी महत्व बताया। आयोजन में कार्यक्रम अधिकारी रेखा दाहिमा, फहीम अहमद, तिलकराम, यशपाल सैनी, गौरव वर्मा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें