नजीबाबाद। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ से संबद्ध उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जनपद बिजनौर में जल्द संगठनात्मक निर्वाचन कराने का निर्णय लिया है।
अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री उमाशंकर सिंह ने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रद्युमन शर्मा, जिला प्रभारी मोबीन हसन को जनपद बिजनौर के 11 विकास क्षेत्रों में शिक्षक संघ के ब्लॉक स्तरीय निर्वाचन की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रांतीय शिक्षक नेता ने कहा कि संगठन का काम शिक्षकों को जोड़ना और उनकी समस्याओं को समय रहते निराकरण कराना है।
जिला प्रभारी मोबीन हसन और ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रद्युमन शर्मा ने बताया कि प्रांतीय आह्वान पर जल्द चुनाव संपन्न कराकर संरक्षक अभिमन्यु तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वेदपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष सुशील पांडेय को भेेजी जाएगी।