फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे-अधूरे नए भवन में बैठेंगे स्वास्थ्य अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व अधिकारी सीएमओ कार्यालय के नए अधूरे भवन में जल्द बैठेंगे। दो साल बाद भी सीएमओ कार्यालय का नया भवन बनकर तैयार नहीं हुआ है। हालांकि मार्च 2017 में भवन को सीएमओ कार्यालय को सौंपना था।
विज्ञापन

सपा सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रदेश के कई जिलों को सीएमओ कार्यालय के नए भवन का तोहफा दिया था। इसी के साथ बिजनौर को भी एक भवन का तोहफा मिला था। इसके लिए शासन ने करीब एक करोड़ 82 लाख का बजट दिया था, लेकिन एक करोड़ 82 लाख के बजट में भी सीएमओ कार्यालय का नया भवन बनकर तैयार नहीं हुआ और कई बार भवन निर्माण बीच में रुक चुका है। अब ठेका लेने वाली कंपनी ने शासन को पत्र भेजकर डेढ़ करोड़ रुपये की और डिमांड की है। सीएमओ कार्यालय के स्टाफ के अनुसार वर्ष 2015 में भवन निर्माण शुरू हुआ था। मार्च 2017 में कंपनी को निर्माण पूरा करके सीएमओ कार्यालय को सौंपना था, लेकिन दो साल बाद भी ऐसा नहीं हुआ। सीएमओ डा.राकेश मित्तल के अनुसार जल्द पुराने भवन से सामान नए भवन में सिफ्ट किया जाएगा। अभी भवन निर्माण आधा-अधूरा है। पुराने भवन में कुछ दिक्कते आ रही हैं। ऐसा किया जा रहा है। ठेकेदार से नए भवन का रास्ता बनवाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें