फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षकों ने अवशेष वेतन भुगतान की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षकों ने अवशेष वेतन भुगतान की उठाई मांग
विज्ञापन

नजीबाबाद । प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों का अवशेष वेतन शीघ्र दिलाने की मांग की है। उन्होंने अवशेष वेतन भुगतान के लिए बीएसए कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

बीआरसी कार्यालय पर प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों ने सॉफ्टवेयर की तकनीक ी खामी से शिक्षकों का सातवें वेतन आयोग के अनुसार तीन माह से वेतन निर्धारण अधर में लटके होने पर रोष व्यक्त किया। संघ के जिला प्रभारी मोबीन हसन ने कहा कि प्रदेश के अधिकांश जनपदों में तीन माह के वेतन का अवशेष शिक्षकों को प्राप्त हो चुका है, लेकिन जनपद बिजनौर के शिक्षक अभी तक अवशेष भुगतान से वंचित हैं। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रद्युमन शर्मा, उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह ने कहा कि शिक्षकों का वेतन अवशेष दिलाने में बीएसए कार्यालय की लापरवाही से शिक्षकों में रोष है। बैठक में शिक्षकों ने प्राथमिक शिक्षकों पर शिक्षण कार्य के अतिरिक्त बढ़ते दबाव पर भी चिंता व्यक्त की। इंद्रद्युमन शर्मा की अध्यक्षता और अजय पाल सिंह के संचालन में आयोजित बैठक में रामनाथ सिंह, राजवीर सिंह, अर्जुन सिंह, अश्वनी कुमार, नौबहार सिंह, शिवराज सिंह, नजाकत अली, अकीलुर्रहमान, शमशीद अहमद ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें