कालागढ़। कार्बेट नेशनल पार्क देश विदेश के पर्यटकों के लिए पूरी तरह से 15 नवंबर से खोल दिया जाएगा। इस बारे में उपनिदेशक अमित वर्मा का कहना है कि पर्यटकों के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
कार्बेट नेशनल पार्क को पर्यटकों के लिए 15 नवंबर से खोल दिया जाएगा। हालांकि अभी पार्क में केवल दिवस भ्रमण की ही अनुमति थी। अब से 15 जून तक रात्रि विश्राम के लिए खोला जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि रात्रि विश्राम के लिए डाकबंगले तैयार कर लिए गए हैं। आनलाइन आरक्षण होने के कारण अभी से ही 45 दिनों के लिए पर्यटकों ने बंगले आरक्षित करा लिए हैं। पर्यटन के लिए छह हाथी लगाए गए हैं। चार हाथी ढिकाला में और दो हाथी बिजरानी में रहेंगे। इस बार ढेला और झिरना पर्यटन जोन में अभी हाथी सफारी के लिए नहीं मिल सकेंगे।