फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत ला रही बुग्गियां पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना (ब्यूरो)। रेत का खनन करके लाई जा रही आधा दर्जन बुग्गियोें को पुलिस पकड़ा है। नगीना की खो नदी से रेत का खनन घोड़ा बुग्गियों द्वारा जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने आधा दर्जन बुग्गियों को कब्जे में लिया है। थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह ने बताया कि दोपहर अवैध रूप से खो नदी से रेत भर कर लाने की सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई है। उधर, तहसीलदार नवनीत गोयल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इस पर कार्रवाई की जा रही है। खो नदी से रेत का खनन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें