फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो सौ वाहनों पर रिफ्लेटर लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर (बिजनौर)। शेरकोट पुलिस ने क्षेत्र में सर्दी के दिनों में अत्यधिक कोहरे के कारण बढ़ रहे मार्ग हादसों पर रोक लगाने की दिशा में मंगलवार को करीब दो सौ से ज्यादा वाहनों के पीछे और सामने रिफ्लेक्टर लगाए।
विज्ञापन

एसओ शिशुपाल शर्मा ने वाहन चालकों को सुझाव दिया कि वे रिफ्लेटर लगाने को अन्य को भी प्रेरित करें। ऐसा करने से रात्रि के दौरान कोहरा होने पर भी आगे जाने वाले वाहन का पता लग जाता है। जिससे हादसे की आशंका नहीं रहती। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गन्ने का सीजन शुरू हो जाता है। किसान ट्रैक्टर और ट्राली में जब गन्ना लादकर मिल में ले जाते है उन्हें इन दिनों में रात के वक्त पता नहीं लग पाता है कि सामने जाने वाला वाहन क्या है। एसओ ने बताया कि मंगलवार को सभी प्रकार के करीब दो सौ वाहनों पर पुलिस ने रिफ्लेक्टर लगाए। इनमें से करीब 70 गन्ने से लदे वाहन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें