फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के हमले से व्यक्ति की मौत, बालिका जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरेवली। गांव भगौता में 40 वर्षीय व्यक्ति की बंदरों के हमला करने से मौत हो गई। जबकि एक बालिका गंभीर रूप से जख्मी है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

गांव भगौता निवासी नुसरत अली ने बताया कि उसका 40 वर्षीय पुत्र इस्लामुद्दीन बृहस्पतिवार की शाम को गांव के पास एक बकैन के पेड़ से बकरी के खाने के लिए पत्ते तोड़ने गया था। जब इस्लामुद्दीन पेड़ पर चढ़ा हुआ पत्ते तोड़ रहा था तो इस दौरान पेड़ के बैठे बंदरों ने उस पर हमला बोल दिया। जिससे इस्लामुद्दीन पेड़ से करीब 20 फिट नीचे जमीन पर आकर गिर गया। गंभीर रूप से घायल इसलामुद्दीन को उपचार को धामपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बज उसे गंभीर हालत में डाक्टरों के परामर्श से मेरठ ले जाया जा रहा था तो इस्लामुद्दीन की रास्ते में मौत हो गई। हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बंदरों का आतंक है। बंदरों ने के हमला करने से गांव के पुखराज की पुत्री अल्पना भी गंभीर रूप से जख्मी है। उसका निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव को बंदरो को पकड़वाकर वनों में छुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें