रायपुर सादात। पुलिया निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगीना थाना क्षेत्र के गांव नंदपुरकला निवासी रामअवतार (45) बृहस्पतिवार शाम घर से बाइक लेकर गांव कोटकादर जाने के लिए निकला था। नगीना-रायपुर मार्ग पर नई बस्ती क्षेत्र में पुलिया निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में रामअवतार बाइक समेत गिर गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रामअवतार का शव पूरी रात गड्ढे में भरे पानी में पड़ा रहा। सुबह मार्ग से आवागमन शुरू होने पर घटना का पता लगा। रामअवतार की मौत की सूचना उसके पिता रामचरण को दी गई। जिससे परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्रवासियों ने पुलिया निर्माण के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ देने और जल्द पुलिया न बनाए जाने पर रोष जताया।
ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
नांगलसोती। नांगल-चंदक मार्ग पर चंदक क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम ट्रेक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर पूंडरीकला निवासी युवक अनिल की मौत हो गई थी। परिजनों देर रात एक बजे तक मार्ग पर जाम लगाए रखा। पुलिस ने रात ही अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बामुश्किल प्रदर्शनकारियों को समझाकर जाम खुलवाया।
जीत