कालागढ़। कालागढ़ के सैडिल बांध मार्ग पर पहाड़ो से भारी बारिश होने के बाद मलबा आ जाने की वजह से मार्ग बंद हो गया है। ईई शेर सिंह का कहना है कि मौके पर सिंचाई विभाग के अधिकारी पहुंच कर मलबा हटाने में लग गए है।
कालागढ़ के सैडिल बांध के मार्ग पर बांध से छह किमी दूर पतीला चौड़ में भारी बारिश होने के कारण बड़ी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया। जिसकी वजह से मार्ग बंद हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर अधिकारी पहुंचे। ईई शेर सिंह का कहना है कि यह पहाड़ कच्चे और रेतीले है। बारिश में अक्सर पहाड़ दरक जाते है। जिससे सड़क पर मलबा आ जाता है। जल्दी ही समाधान हो जाएगा।
कॉलोनी में भी हुआ नालों का कटान
इसके अलावा कालोनी में भी कई स्थानों पर पानी से कटान हुआ है। जिससे धोबीघाट कालोनी और नलकूप के इलाके में कटान का खतरा बढ़ गया है। ईई शेर सिंह का कहना है कि उपलब्ध संसाधनों और सीमित फंड में काम कराया जा रहा है। नालो के किनारे कटे है। फंड को उच्च अधिकारियों से मांगा गया है।