फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहू जैन महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर)। साहू जैन महाविद्यालय में हिंदी और संगीत विभाग में नवनियुक्त प्राध्यापकों का स्वागत किया गया। उधर, वाणिज्य विभाग से स्थानांतरित प्राध्यापक को विदाई दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को साहू जैन महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक धर्मेश पारीक ने कहा कि नियुक्ति, स्थानांतरण और सेवानिवृत्ति नौकरी के तीन प्रमुख चरण होते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे व्यक्ति को इससे ऊपर उठकर सोचने की जरूरत है। प्राचार्य डॉ. सीपी सिंह की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में हिंदी विभाग और संगीत विभाग में नवनियुक्त प्राध्यापक डॉ. शैलेंद्र पाल और डॉ.दीपक त्रिपाठी का स्वागत किया। उधर, कॉलेज से सेवानिवृत्त हुए वाणिज्य विभाग के डॉ. दयाराम को विदाई दी गई। कार्यक्रम में डॉ. एके मित्तल, डॉ. अरुणदेव, डॉ. एनपी सिंह, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. बलराम सिंह, डॉ. परमिल ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें