फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

617 पात्रों की सूची नगर पंचायत कार्यालय परिसर में चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
617 पात्रों की सूची नगर पंचायत कार्यालय परिसर में चस्पा
विज्ञापन

फोटो - 06एनजेडबी02आर
जलालाबाद। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में चयनित पात्रों के अरमान जल्द पूरे होंगे। जिला शहरी विकास अभिकरण की देेखरेख में जलालाबाद क्षेत्र के 617 पात्रों को मकान बनाने के लिए धनराशि जारी की जाएगी।
बीते वित्तीय वर्ष में सरकार की शहरी आवास योजना में जलालाबाद क्षेत्र से 1058 लोगों ने आवेदन किया था। सर्वे के बाद 617 लोग योजना में लाभ पाने के लिए पात्र माने गए। जिला शहरी विकास अभिकरण द्वारा पात्रों की सूची नगर पंचायत जलालाबाद कार्यालय परिसर में चस्पा कर दी गई। सूची में अपना नाम तलाशने के लिए योजना में आवेदन करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। डूडा द्वारा पात्रों को जल्द धनराशि आवंटित की जाएगी। जिससे वे अपना नया मकान बनवा सकेंगे और पहले ही से बने मकानों की उचित ढंग से मरम्मत कराकर उन्हें रहने योग्य बना सकेंगे। योजना में दो कैटेगिरी में अनुदान और ऋण वितरित किए जाएंगे। एक कैटेगिरी में तीन किश्तों में ढाई लाख रुपये अनुदान के रूप में दिए जाएंगे। जबकि दूसरी कैटेगिरी में 6.41 लाख रुपये कुछ प्रतिशत अनुदान के साथ ऋण के रूप में दिए जाएंगे। ऋण की राशि लाभार्थी को बैंक को अदा करनी होगी। योजना में जिले के 18 टाउन एरिया में जलालाबाद सहित पांच की रिपोर्ट जमा की जा चुकी है। छह टाउन एरिया की रिपोर्ट अंतिम चरणों में है। शेष टाउन एरिया में सर्वे का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनराशि का दुरुपयोग न होने पर होगी रिकवरी
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में चयनित पात्रों द्वारा आवंटित धनराशि का दुरुपयोग न हो सके, इसके सत्यापन की जिम्मेदारी संबंधित टाउन एरिया के अधिशासी अधिकारी को सौंपी जा रही है। मकान निर्माण के लिए ली गई धनराशि का सदुपयोग न होने की स्थिति में अगली किस्त रोकने के साथ पूर्व में जारी धनराशि की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें