फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से हुए कटाव का अधिकारियो ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। रामगंगा बांध परियोजना नई कालोनी में दो दिनों पूर्व भारी बारिश ने धोबीघाट के निकट सड़क को काट दिया था। वहीं नलकूप संख्या एक के निकट नाला व सड़क दोनो को ही काट दिया था, जिससे धोबीघाट क्षेत्र मे रह रहे नागरिकों के आवासो ंको खतरा पैदा हो गया था। उधर, नलकूप संख्या एक के निकट हुए कटान से ए श्रेणी के आवासों का रास्ता ही खत्म हो गया। वहीं नलकूप परिसर भी खतरे में पड़ गया। जिस पर भाजपा नगर अध्यक्ष राजकुमार के नेतृत्व मे भाजपाइयों का प्रतिनिधिमंडल सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मिला, जिस पर अधीक्षण अभियंता एके राणा,ईई शेर सिंह आदि ने मौके पर पहुंच कर कटान की गई सड़क का मुआयना किया। मौके पर ही अधिकारियों को कटान को रोके जाने के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। साथ ही कटान की मरम्मत को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें