नींदडू़ । विभिन्न शिक्षक संगठनों की ओर से शिक्षामित्रों के आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा और शिक्षकों से शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे के आह्वान के बावजूद न्याय पंचायत नींदडू़ के सभी दस विद्यालय पूर्ववत खुले।
बृहस्पतिवार को जनपद के विभिन्न शिक्षक संगठनों ने शिक्षामित्रों की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन को अपना समर्थन देने की घोषणा की थी। जनपद के सभी प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में तालाबंदी करते हुए शिक्षकों से शुक्रवार को सुबह दस बजे तक बीएसए कार्यालय पहुंचकर धरने में शामिल होने को कहा था, किंतु शुक्रवार को न्याय पंचायत नींदडू़ के विद्यालयों में शिक्षक संगठनों के आह्वान को दरकिनार करते हुए सभी विद्यालय खोले गए। एनपीआसी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी विद्यालय रोजाना की भांति खुले। किसी शिक्षक ने शिक्षामित्रों के आंदोलन में भाग नहीं लिया।