फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर आयोजित
विज्ञापन

फोटो - 21एनजेडबी02ए, 02बी
नजीबाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर एवं ग्रामीण अंचलों में लगे शिविरों में नागरिकों ने योग कर योग को दिनचर्या का अंग बनाने का संकल्प लिया।
एमडीएस इंटर कॉलेज में एसडीएम उद्भव त्रिपाठी, प्रधानाचार्य डॉ.हरवीर सिंह, सिंचाई खंड मुरादाबाद के अधीक्षण अभियंता केएल गुप्ता की देखरेख में योग शिविर लगा, जिसमें विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा गुरुपाल सिंह के नेतृत्व में लायंस क्लब, नोना सिंह के नेतृत्व में लायनेस क्लब, मिथलेश अग्रवाल के नेतृत्व में आर्ट ऑफ लिविंग एवं गायत्री परिवार के सदस्य शामिल हुए। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के योग प्रचारक मुकेश कुमार व ममता रानी ने योगाभ्यास कराया। एनआईआईटी में मुख्य अतिथि डॉ.राखी अग्रवाल ने योग शिविर का शुभारंभ किया। योग प्रशिक्षक डॉ.दीपक कुमार, कमल शर्मा, बलबीर सिंह ने योग कराया। एमडी अवनीश अग्रवाल, डीन आरएम माहेश्वरी, पूनम अग्रवाल, नेहुल अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
सिटी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक विनय कौशिक, प्रधानाचार्या रश्मि अवस्थी की देखरेख में शिक्षिका विनीता नेगी, रमेश नगर में विभा माहेश्वरी, सुमन वर्मा की देखरेख में में डॉ.दीपक कुमार, गायत्री शक्तिपीठ पर छतरपाल सिंह, कामेश शर्मा, विजय सिंह, हरीश शर्मा, सारिका अग्रवाल, रामकली देवी स्मृति उ.मा.विद्यालय महावतपुर बिल्लौच में अध्यक्ष सुखराम गहलोत, प्रबंधक धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में योग शिक्षिका प्रतिभा सिंह, लाला मग्घूशरण सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य अशोक वर्मा, रेलवे प्लेटफार्म पर आरपीएफ प्रभारी अखिलेश यादव, जीआरपी प्रभारी विजय कुमार, विनोद प्रजापति ने योग कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएसएस की हिमालयन कालोनी प्रताप शाखा की ओर से साहू जैन कॉलेज में योग शिविर लगा। संघ के सह नगर कार्यवाह आचार्य पूरन सिंह, जगदीश जोशी, रामपाल सैनी के सहयोग से लगे शिविर में 225 से अधिक लोगों ने योग किया। उधर, मोटा महादेव मंदिर प्रांगण में आरएसएस के खंड संचालक मुकेश कुमार, प्रचारक कोमल सिंह ने संघ कार्यकर्ताओं को योग कराया। डीएमआर डिग्री कॉलेज भागूवाला में डायरेक्टर आरके सागर की देखरेख में पुखराज सिंह, चंद्रशेखर, वीरेंद्र ने विद्यार्थियों को योग कराया। आरबीएस इंटर कॉलेज में संयोजक विरेंद्र शर्मा, अतुल अग्रवाल, गगन कर्णवाल की देखरेख में योग शिक्षक सूर्यप्रताप, कृतिका चौधरी, नूतन इंटर कॉलेज तिसोतरा में प्रधानाचार्य टीकम सिंह राठी की देखरेख में योग शिक्षक राजकुमार, सुरेंद्र कुमार ने योग कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें