फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर से 10 वर्षीय मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। हरिद्वार- काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन पर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पैदल सड़क पार कर रहे ग्राम हसनअलीपुर भोगन निवासी कक्षा तीन के छात्र अक्षय (10) पुत्र सतीश कुमार की कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों को पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

अक्षय अपनी बुआ शिवानी के साथ खेत से घर पैदल जा रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही वे दोनों गांव के सामने फोरलेन हाईवे पर पार कर रहे थे, तभी धामपुर दिशा से आई कार ने अक्षय को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अक्षय को परिजन सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम बालक की सड़क दुर्घटना में मौत से गुस्साए परिजनों को थाना अध्यक्ष अवनीत मान ने समझाकर शांत किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपी कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे कार सहित शीघ्र पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने मृतक की दादी जयावती की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

गर्मी की छुट्टी में घर आना पड़ गया भारी
नगीना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्ट्रेचर पर मृत अवस्था में लिटे अपने मासूम पुत्र अक्षय से लिपटकर रोती हुई उसकी मां हेमलता बार-बार यह कह रही थी कि गर्मी की छुट्टी में घर आना उसके बेटे को भारी पड़ गया। हेमलता ने बताया कि गर्मी की छुट्टी में ही वह घर रहने के लिए आया था, जबकि नूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मच्छमार में रहने वाली नानी के यहां ही रहकर बालक पढ़ाई कर रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें