बिजनौर। कलक्ट्रेट सभागार में दानवीर भामाशाह के जन्मदिवस को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। सर्वाधिक जीएसटी देने वाले 10 व्यापारियों को भामाशाह स्मृति चिह्न एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के तहत 10 लाख का चेक प्रदान किया।
सोमवार को कार्यक्रम में सीडीओ रणविजय सिंह ने कहा कि व्यापारियों द्वारा कर भुगतान करने में ईमानदारी एवं पारदर्शिता प्रदर्शित होगी तो देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। इससे विकास एवं जन कल्याणकारी कार्यों को गति मिलेगी।
सीडीओ ने व्यापार मंडल से आए व्यापारियों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित, जीएसटी उपायुक्त (प्रशासन) संजय सिंह, उपायुक्त उद्योग अमित कुमार, उद्यमी विकास कुमार अग्रवाल, जुल्फकार आलम, मुनीश त्यागी, नितिन अग्रवाल मौजूद रहे।