फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में 102 शिकायतों में 10 का निस्तारण

विज्ञापन
धामपुर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्या सुनते हुए एडीएम विनय कुमार गौड व अन्य अ - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में 102 शिकायतों में 10 का निस्तारण
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में 102 लोगों ने शिकायत दर्ज कराईं। 10 का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण करा दिया। एडीएम ने शिकायतों का गुणवत्ता परक निदान न होने पर असंतोष जताया। कार्य में लापरवाही पर एक लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि दी, जबकि दूसरे को चेतावनी दी।
अपर जिलाधिकारी विनय कुमार गौड़ ने तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों की समीक्षा की । एडीएम ने कहा कि शिकायतों का गुणवत्ता परक निदान होना चाहिए। जब तक शिकायतकर्ता संतुष्ट ना हो। शिकायत का निदान नहीं माना जा सकता। तहसील के सभाकक्ष में आयोजित समाधान दिवस में सत्यप्रिया सक्सेना आरोप लगाया कि शिकायतों का गुणवत्ता परक समाधान नही हो रहा है। उन्होंने पिछले दिनों आठ शिकायतें दर्ज कराईं थीं। लेकिन एक शिकायत का भी गुणवत्ता परक निदान नहीं हुआ है। झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

एडीएम ने इस दौरान क्षेत्र के गांव आसफाबाद के चमन की शिकायत पर लेखपाल आसाराम को कार्रवाई की चेतावनी दी। जबकि इससे पहले इस हलके पर दो साल तक कार्यरत रहे लेखपाल शक्ति सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति की पट्टे की जमीन की पैमाइश करने के बाद भी लेखपालों ने उसे जमीन पर कब्जा नहीं कराया।
विज्ञापन

धामपुर हुसैनपुर के देवेंद्र सैनी, नौभहार सिंह आदि का आरोप है कि ईकड़ा नदी की जमीन पर लोगों के अवैध कब्जे हैं। जबकि ईकड़ा नदी अलावलपुर, फतेहउल्लाहपुर खास और पुराना धामपुर क्षेत्र में आती है। सबसे ज्यादा 78 शिकायतें राजस्व विभाग, पुलिस विभाग की 12, विकास विभाग, चिकित्सा विभाग, नगरपालिका, पूर्ति विभाग, विद्युत विभाग की दो-दो और लोक निर्माण विभाग की एक शिकायत दर्ज हुई। इस मौके पर एसडीएम विजय वर्धन तोमर तहसीलदार कमलेश कुमार नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव पूर्ति निरीक्षक नीरज कुमार वर्मा खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें