फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पांच बच्चों सहित 10 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में पांच बच्चों सहित 10 घायल
विज्ञापन

अफजलगढ़ (बिजनौर)। नेशनल हाईवे पर कार और गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार पांच बच्चों सहित 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

हरिद्वार बीएचईएल की कॉलोनी में रहने वाले तीन परिवार एक ही कार में सवार होकर नैनीताल से लौट रहे थे। शुक्रवार देर रात उनकी कार भूतपुरी के समीप मनोहरवाली पहुंची तो सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार रविंद्र रावत, हिमानी पत्नी रविंद्र रावत, सुमित रावत पुत्र रविंद्र रावत, ठाकुरराम, हिमानी पत्नी ठाकुर राम और देवांश पुत्र ठाकुर राम, विनय कुमार, उत्सव पुत्र विनय कुमार तथा दो अन्य बच्चे गौरी व सांचो घायल हो गए। सभी घायलों को राहगीरों की मदद से उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से रविन्द्र व विनय की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने सीएचसी पहुंचकर जानकारी ली। दुर्घटना में कार व ट्रैक्टर भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें