फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण के लिए सीएम को सौंपा 1.70 करोड़ का प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ नियंत्रण के लिए सीएम को सौंपा 1.70 करोड़ का प्रोजेक्ट
विज्ञापन

धामपुर। विधायक अशोक राणा ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह खो नदी के किनारे बसे नंदगांव को संभावित बाढ़ से बचाने के लिए गांव की ओर से नदी के किनारे पर पत्थरों की मजबूत पेचिंग बनवा दें। कहा कि वह पिछले दिनों इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी मिले थे और उन्हें एक करोड़ 70 लाख का प्रोजेक्ट मंजूरी के लिए सौंपा था। जैसे ही परियोजना को मंजूरी मिलती है गांव की ओर से मजबूत तटबंध बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने मंगलवार को गांव का भ्रमण करने के बाद पत्रकारों से वार्ता में कहा कि सिंचाई विभाग की ओर से गांव नंदगांव को संभावित बाढ़ से बचाने को जो अस्थायी कार्य किए गए हैं। उनसे भला होने वाला नहीं है। यह विभागीय कार्य तो नदी के एक बार के ही तेज प्रवाह के सामने ढह जाएगा। विभाग के अधिकारियों से गांव को बचाने के लिए मजबूत काम करने की जरूरत पर जोर दिया। विधायक ने एक्सईएन को गांव की ओर से नदी के किनारे पत्थरों की पेचिंग बनाने के निर्देश दिए। कहा कि खो नदी की बाढ़ से हर साल नंदगांव और क्षेत्र के कई गांवों को भारी नुकसान होता है। अबकी ऐसा नहीं होना चाहिए, विभाग के अधिकारी टीम के साथ दायित्वों का निर्वहन करें। क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें