फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काफी मान—मनौव्वल के बाद बीएचयू के छात्रों का विरोध-प्रदर्शन हुआ समाप्त

Sat, 16 Nov 2019 11:49 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय, बीएचयू के एलबीएस छात्रावास में पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में सिंह दो दिनों से चल रहा छात्रों का उग्र प्रदर्शन आखिरकार शुक्रवार देर रात विभिन्न मांगों मसलन, हॉस्टल अलाटमेंट के आश्वासन पर समाप्त हुआ। जिन छात्रों के पास आवासीय व्यवस्था नहीं थी, उन्हें बिड़ला-बी के कॉमन हाल में समायोजित किया गया। 

विज्ञापन


चीफ प्राक्टर प्रो. ओपी राय के मुताबिक पूर्व में जो छात्र एलबीएस में जिस रूम में रह रहे थे, उसी क्रम में रविवार से उन्हें छात्रावास एलाट किया जाएगा। रही बात कुछ छात्रों के वाइवा छूटने की तो उसे बाद में करा दिया जाएगा। 

बताते चलें कि बवाल के बाद तलाशी के क्रम में पुलिस ने एलबीएस हॉस्टल से जिन 15 छात्रों को हिरासत में लिया था, उन्हें दोपहर में ही छोड़ दिया गया था।  छात्रों की मानें तो विवि प्रशासन की ओर से आश्वस्त किया गया है कि हॉस्टल में लौटने के बाद पुलिसिया कार्रवाई में घायल छात्रों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

बिड़ला-ए और एलबीएस के छात्रों के बीच गुरुवार को पुरानी रंजिश में हुई झड़प ने देखते ही देखते उग्र रूप धारण कर लिया था। दोनों पक्षों की ओर से जमकर ईंट-पत्थर व पेट्रोल बम भी चले थे। हालात बिगड़ता देख पुलिस हास्टल में घुस गई और विवि प्रशासन के सहयोग से हास्टल खाली कराया। तलाशी के दौरान पुलिस ने हास्टल की छत पर ईट-पत्थर के साथ ही कट्टा बरामद था।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें