फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्लन शाह के उर्स पर जुटे जाइरीन, मांगी मन्नतंे

Fri, 14 Apr 2017 01:40 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
 तकिया कल्लन शाह स्थित हजरत दाता कल्लन शाह रह. के उर्स के मौके पर जायरीन जुटे। इस दौरान आस्ताने पर मन्नते मांगी गईं।  फातिहा पढ़ने के लिए जायरीनों का तांता लगा रहा। गुरूवार को दिन भर लंगरे आम में हजारो लोगों ने शिरकत किया।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजित जलसे में मौलाना कासिम जिया ने कहा कि इस्लाम प्रेम और भाईचारे की बुनियाद पर टिका है। हमारे प्यारे नबी ने सबसे पहला पाठ मानवता का पढ़ाया। किसी को दुख देकर सुख खरीदने से कोई इंसान बड़ा नहीं हो जाता। बड़ा तो वो है जो अपनी खुशियों को दबाकर दूसरों को खुश करता है।     
मौलाना ने बताया कि नमाज में हर परेशानी का हल है लेकिन मुसलमान अपने परेशानियों का हल और कहीं ढूंढता है। नमाज से दूर होता जा रहा है। जबकि नमाज ही बुराईयों से नेकी की ओर ले जाती है। इसलिए मोहब्बत और अमन का पैगाम दो। गरीबों की सेवा करो अल्लाह तुम्हारी नेक ख्वाहिशात पूरी करेगा। मौलाना अब्दुसमद जेयाई ने भी खिताब किया।
विज्ञापन

शायर शादाब वफा नूरी, हाफिज आस मोहम्मद, फैयाज भदोहवी व जावेद आसिम ने नाते पाक का नजराना पेश किया। उधर सालाना उर्स के पहले दिन जलसे के अलावा दाता कल्लन शाह की मजार पर रात भर जायरीनों का आना जाना लगा रहा। इस दौरान लोग चादरपोशी करने के साथ साथ मजार पर फातिहा पढ़ते रहे। मजार के आसपास मेले जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें