फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरवा नदी में नहाते समय डूबने से मौत

Mon, 15 Aug 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के पूरेमुड़िया गांव में मोरवा नदी में नहाते समय डूबकर एक युवक की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। खबर लगने पर तहसीलदार औराई शिव प्रसाद पांडेय, कोतवाली प्रभारी नवीन तिवारी मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। पंचायतनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं काफी देर तक पुलिस के न पहुंचने पर गुस्साए ग्रामीणों ने एक घंटे तक भदोही - औराई मार्ग जाम किया तब जाकर मौके पर पुलिस पहुंची। 

पूरेमुड़िया गांव निवासी किशन राय (17) पुत्र स्व. जीवन लाल राय रविवार को दोपहर में अपने दोश्तों के साथ मोरवा नदी में नहाने के लिए गया। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे लेकिन तब तक वह पानी में डूब गया था। ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत कर शव खोजना चाहा लेकिन नहीं मिल सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अफसरों ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। कोतवाली प्रभारी नवीन तिवारी ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मालूम हो कि बारिश का सीजन होने से मोरवा नदी में आठ से नौ फीट तक पानी भर गया है। पिछले दिनों खुदाई होने से छिछली मोरवा काफी गहरी हो चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें