फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हाईकोर्ट से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ चलाई गईं गोलियां; दो की हालत गंभीर

Sat, 01 Jun 2024 02:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

प्रयागराज से भदोही स्थित अपने घर लौट रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने घर से कुछ दूरी पर ही गोलियों से युवक को भून दिया। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर शुकुलपुर गांव में प्रयागराज से घर लौट रहे शेषधर शुक्ल (58), अनीश और राकेश पर घर से कुछ दूर पहले घात लगाकर बैठे बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई।

विज्ञापन


शेषधर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों पहुंचे तो हमलावर भाग गए। एक घायल के भाई मिथिलेश शुक्ल की तहरीर पर पुलिस ने 14 नामजद समेत 17 के खिलाफ हत्या, धमकी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। 

हरिहरपुर शुकुलपुर निवासी अनीश और राकेश गांव के शेषधर शुक्ल के साथ मुकदमे की पैरवी करने इलाहाबाद उच्च न्यायालय गए थे। वहां से तीनों बाइकों से लौट रहे थे। वह हाईवे से लालानगर से आगे बढ़ने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाश भाग गए। 
विज्ञापन


लोग घायल अनीश और राकेश को सीएचसी गोपीगंज ले गए, जहां से चिकित्सकों ने दोनों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने मौका मुआयना किया। पुलिस सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें